भाजपा की तिरंगा यात्रा पर देवेंद्र जग्गी का तंज, बोले- बौखलाहट में कर रही राजनीति

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Aug 10, 2026 - 19:46
 0  9
भाजपा की तिरंगा यात्रा पर देवेंद्र जग्गी का तंज, बोले- बौखलाहट में कर रही राजनीति

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा तिरंगे के सम्मान की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। जग्गी ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के हालिया बयान पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में इसका विरोध हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति से जनता के साथ पार्टी के भीतर भी नाराजगी बढ़ रही है। जग्गी ने कहा कि भाजपा बौखलाहट में ऐसे कदम उठा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0