हैंडबॉल में जीएवी स्कूल कांगड़ा बना जिला चैंपियन
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अंडर-19 लड़कों की हैंडबॉल टीम ने जिला स्तरीय स्कूली खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
सुमन महाशा । कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अंडर-19 लड़कों की हैंडबॉल टीम ने जिला स्तरीय स्कूली खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीएवी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि टीम के आठ खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के बाद विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच दिनेश, शैलेश व सचिन का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0