कांगड़ा में नवनियुक्त एसडीएम से पत्रकार नाराज, ज्वाइनिंग के बाद बुलाई पहली प्रेस वार्ता और खुद लंच के लिए रवाना

नवनियुक्त एसडीएम कांगड़ा की पहली पत्रकार वार्ता उस समय विवादों में घिर गई, जब पत्रकारों को बार-बार अलग-अलग समय देकर बुलाया गया।

Jul 10, 2026 - 22:40
 0  9
कांगड़ा में नवनियुक्त एसडीएम से पत्रकार नाराज, ज्वाइनिंग के बाद बुलाई पहली प्रेस वार्ता और खुद लंच के लिए रवाना

सुमन महाशा। कांगड़ा

नवनियुक्त एसडीएम कांगड़ा की पहली पत्रकार वार्ता उस समय विवादों में घिर गई, जब पत्रकारों को बार-बार अलग-अलग समय देकर बुलाया गया। पत्रकार निर्धारित समय पर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद एसडीएम कार्यालय नहीं पहुंचीं।

इस दौरान विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार एसडीएम कार्यालय में इंतजार करते रहे। लंबे इंतजार और बार-बार समय बदलने से पत्रकारों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद सभी पत्रकारों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि विरोध स्वरूप आज एसडीएम कांगड़ा से संबंधित कोई भी समाचार, फोटो या वीडियो किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जाएगा। निर्णय के बाद सभी पत्रकार एसडीएम कार्यालय से वापस लौट गए। पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय तथा एक-दूसरे के समय का सम्मान आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0