भुली भड़वाल में विधायक पवन काजल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत भुली भड़वाल वार्ड नंबर-3 का दौरा किया।

Sep 30, 2026 - 18:28
 0  81
भुली भड़वाल में विधायक पवन काजल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सुमन महाशा। कांगड़ा

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत भुली भड़वाल वार्ड नंबर-3 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

काजल ने प्रदेश सरकार पर ग्रामीणों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत से परिवार नकल के लिए 13 रुपये की ऑनलाइन फीस, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 400 रुपये और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि भड़वाल गांव के लिए पेयजल योजना का पानी अब अनसोली और मटोर नहीं जाएगा, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। वहीं, अनसोली पंचायत के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना को विधायक प्राथमिकता में मंजूरी मिली है। इसके तहत दो ट्यूबवेल और नया वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा।

विधायक ने वार्ड नंबर-3 में दो रास्तों के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, पंच निशा देवी, जिला परिषद सदस्य विजय कुमार बिज्जू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0