जीएवी पब्लिक स्कूल, कांगड़ा में मर्करी हाउस ने गणित क्विज़ प्रतियोगिता में लहराया परचम
जीएवी पब्लिक स्कूल, कांगड़ा में STEM क्लब के तत्वावधान में अंतर-हाउस गणित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल, कांगड़ा में STEM क्लब के तत्वावधान में अंतर-हाउस गणित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा छठी से आठवीं) तथा सीनियर (कक्षा नौवीं से बारहवीं) वर्ग में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के चार चरण—पास राउंड, बज़र राउंड, कॉमन राउंड तथा मेमोरी टेस्ट राउंड—आयोजित किए गए। STEM क्लब के प्रभारी श्री जगदीप तथा गणित विभाग की टीम ने विभागाध्यक्ष श्री चंदर भूषण के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया।
प्रतियोगिता में मर्करी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में वीनस हाउस दूसरे तथा जुपिटर हाउस तीसरे स्थान पर रहा। वहीं सीनियर वर्ग में सैटर्न हाउस ने दूसरा और जुपिटर हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक सोच, गणितीय दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0