एसडीएम ने पानी के ड्रेनेज को बनेर खड्ड से जोड़ने के दिए निर्देश
बरसात के चलते मंदिर गौसदन कॉलोनी और बज्रेश्वरी घाट की तरफ पानी आ रहा था और सड़क किनारे नालियों का पानी भी सड़क पर आ रहा था जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
सुमन महाशा । कांगड़ा
बरसात के चलते मंदिर गौसदन कॉलोनी और बज्रेश्वरी घाट की तरफ पानी आ रहा था और सड़क किनारे नालियों का पानी भी सड़क पर आ रहा था जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। एसडीएम कांगड़ा डॉ अंजलि गर्ग ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों को सड़क किनारे नालियों के निर्माण और उनके पानी को बनेर खड्ड तक पहुंचाने के निर्देश दिए जिसका कार्य अधिकारियों द्वारा तुरंत शुरू कर दिया गया। उन्होंने बज्रेश्वरी घाट और मंदिर गौसदन कॉलोनी पर बने ड्रेनेज को भी बनेर खड्ड तक पहुंचाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिससे पानी बज्रेश्वरी घाट और मंदिर गौसदान में ना पहुंचे। उन्होंने कहा नए ड्रेनेज बनाना और पहले से बने ड्रेनेज को बनेर खड्ड तक पहुंचाना इस समस्या का स्थाई समाधान बन सकता है क्योंकि पहले बने ड्रेनेज गौसदन के पास ही खत्म हो जाते हैं जिससे उनका पानी ओवरफ्लो होकर गौसदन कालोनी और बज्रेश्वरी घाट में पहुंच सकता है।
अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर इन सभी कार्यों को शुरू कर दिया। एसडीएम कांगड़ा स्वयं मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस कार्य में नगर परिषद कांगड़ा, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और सभी आम लोगों से अपील की है कि बरसात के चलते नदी, नालों और खडडों के किनारे ना जाएं और ऐसे स्थान पर अधिक देर ना रुके जो स्लाइडिंग जोन हों।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0