कंजयाण कॉलेज में विशेष नामांकन शिविर का किया आयोजन 

वीरवार को राजकीय महाविद्यालय भोरंज (कंजयाण) में विशेष नामांकन शिविर का आयोजन किया गया।

Nov 16, 2023 - 17:03
 0  261
कंजयाण कॉलेज में विशेष नामांकन शिविर का किया आयोजन 

Videos

View All
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची...

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के तहत वीरवार को राजकीय महाविद्यालय भोरंज (कंजयाण) में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने की। शिविर के दौरान 18-19 वर्ष के कुल 46 छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए प्रारूप-6 पर आवेदन प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जा रहे हैं तथा अपात्र लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने के आवेदन और अपात्र लोगों के नाम हटाने संबंधी आपत्तियां 9 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगी। इनके अलावा एक अप्रैल 2024, एक जुलाई 2024 और एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए 9 दिसंबर तक प्रारूप-6 पर अपने आवेदन अग्रिम में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक राकेश कुमार, अन्य प्राध्यापक, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0