करण जौहर के शो में नजर आएगें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर 

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' सुर्खियों में बना हुआ है।

Nov 19, 2023 - 15:39
 0  261
करण जौहर के शो में नजर आएगें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' सुर्खियों में बना हुआ है। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे। इसके बाद सनी देओल-बॉबी देओल और फिर सारा अली खान-अनन्या पांडे की जोड़ी शो में देखने को मिली थी। आलिया भट्ट और करीना कपूर खान भी शो में नजर आई थी । 
कॉफी विद करण शो के अगले एपिसोड का प्रसारण 20 नवंबर को होगा। जिसमें विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉफी विद करण शो के आगामी एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी शो में नजर आएंगी। आदित्य रॉय कपूर इस बार चौथी बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण की शोभा बढ़ाते हुए नजर आएंगे। शो के पिछले सीजन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ वह शो में दिखाई दिए थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0