अग्निवीर भर्ती रैली 20 से, 500 से अधिक युवा भर्ती में लेंगे भाग 

अग्निवीर भर्ती रैली के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक स्तर पर बैठक आयोजन का किया गया।

Nov 29, 2023 - 17:32
 0  468
अग्निवीर भर्ती रैली 20 से, 500 से अधिक युवा भर्ती में लेंगे भाग 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मंडी में 20 से 26 दिसंबर तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक स्तर पर बैठक आयोजन का किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने की। बैठक में एडीसी निवेदिता नेगी, एडीएम मदन कुमार, एसडीएम ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि रैली के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने भर्ती रैली के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भर्ती रैली मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पड्डल मैदान आम लोगों के लिए बंद रहेगा। भर्ती रैली के प्रबंधों के लिए तहसीलदार मंडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि 10 दिसंबर के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में मौके पर तैयारियों को परखा जाएगा। ताकि रैली के सफल आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में लगभग तीन हजार से अधिक युवा भाग लेंगे। सात दिन तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक युवा रैली स्थल में पहुंचेंगे।
इस बैठक में ले0 कर्नल निर्मल साही और भरत शर्मा,  सहायक आयुक्त केएस पटयाल, अधिशासी  अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी, उपनिदेशक शिक्षा अमर नाथ, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दिप्ती वैद्य, डीएसपी देव राज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0