हरियाणा-राजस्थान से दबोचे गए चेन स्नैचर, अजय वर्मा ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की

कांगड़ा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग मामले में आरोपियों को हरियाणा और राजस्थान से पकड़ने पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा के लिए CCTV और किरायेदार सत्यापन पर जोर दिया।

May 25, 2026 - 20:23
 0  9
हरियाणा-राजस्थान से दबोचे गए चेन स्नैचर, अजय वर्मा ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की

कांगड़ा।

अजय वर्मा ने कांगड़ा में बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनने वाले आरोपियों को हरियाणा और राजस्थान से गिरफ्तार करने पर पुलिस विभाग के कार्य की सराहना की है।

उन्होंने इस कार्रवाई के लिए अंकित शर्मा, थाना प्रभारी संजीव कुमार तथा पूरी पुलिस टीम को बधाई दी।

अजय वर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले हिमाचल प्रदेश में बहुत कम देखने को मिलती थीं, लेकिन अब ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड कांगड़ा में उनके प्रयासों से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका लाभ पुलिस प्रशासन को जांच में मिल रहा है।

अजय वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में सीसीटीवी कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने कांगड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बाहरी राज्यों से आए लोगों को किराए पर रखता है, तो उनका पुलिस प्रशासन के पास पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0