डेढ़ किलो चरस मामले में कल्लू के सैंज से पकड़ा गया एक अन्य आरोपी

नादौन के कोहला गांव में करीब डेढ़ किलो चरस के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कल्लू के सैंज से एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है।

Oct 29, 2023 - 18:17
 0  270
डेढ़ किलो चरस मामले में कल्लू के सैंज से पकड़ा गया एक अन्य आरोपी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

रूहानी नरयाल।  नादौन


नादौन के कोहला गांव में करीब डेढ़ किलो चरस के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कल्लू के सैंज से एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। नादौन पुलिस ने दबिश देकर शनिवार रात को परिपत (43 वर्ष) पुत्र अनंत राम गांव सरन सैंज को उसके घर में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार परिपत ने नादौन से पकड़े दो आरोपियों बचन सिंह व अशोक कुमार को चरस की यह खेप करीब 90,000 रुपए में बेची थी। अब पुलिस परिपत से आगामी पूछताछ कर रही है। बच्चन सिंह व अशोक कुमार जब सैंज से चरस की खेप कार नंबर एचपी 22सी 7473 में रखकर ला रहे थे तो बुधवार  सुबह थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल की अगुवाई में एनएच  पर कोहला गांव के निकट लगाए गए नाके के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने कार की डिक्की की पैकिंग के अंदर छुपा कर रखी करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की थी। सूचना के आधार पर नादौन पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में पकड़े गई चरस का मूल्य बाजार में करीब ₹2,00,000 आंकी गई थी। आरोपियों को पकड़ने के बाद अब उन्हें चरस बेचने वाले को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0