गैस सिलेंडर महंगा होते ही भड़के अशोक हिमाचली! बोले—चुनाव खत्म, जनता पर बोझ शुरू

कांग्रेस नेता अशोक हिमाचली ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसका असर आम जनता और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।

May 3, 2026 - 22:26
 0  45
गैस सिलेंडर महंगा होते ही भड़के अशोक हिमाचली! बोले—चुनाव खत्म, जनता पर बोझ शुरू

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की Bharatiya Janata Party सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि राज्यों में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना आम जनता, छोटे व्यापारियों, मजदूरों और किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों पर सीधा आर्थिक बोझ डालता है।

अशोक हिमाचली ने आरोप लगाया कि एक ओर कीमतों में वृद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर बुक करने के बाद भी समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा, जिससे लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर ढाबा संचालकों, रेस्टोरेंट मालिकों और छोटे खाद्य कारोबारियों पर पड़ रहा है, जिनके आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों पर पुनर्विचार किया जाए और आम जनता को राहत दी जाए।

अशोक हिमाचली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और उनके हितों की आवाज उठाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0