अटल टनल खुली, बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री; ट्रैकिंग पर रोक

अटल टनल रोहतांग फोर व्हील ड्राइव वाहनों के लिए खुली। बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री, लेकिन ट्रैकिंग पर रोक जारी, पर्यटकों को मिली राहत।

Feb 7, 2026 - 20:24
 0  54
अटल टनल खुली, बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री; ट्रैकिंग पर रोक

कुल्लू । पर्यटक नगरी मनाली में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बीआरओ ने एनएच-003 पर मनाली-केलांग के बीच मार्ग की बहाल कर दी है। हालांकि सामान्य वाहनों के लिए अभी यह मार्ग खुला नहीं है, लेकिन फोर वाई फोर वाहन ही इस मार्ग पर भेजे जा रहे हैं। सुबह के समय नहीं धूप खिलने के बाद इस मार्ग पर फोर वाई फोर वाहनों को भेजा जा रहा है। फिलहाल अटल टनल के लिए फोर वाई फोर वाहनों में ही जाने की अनुमति दी जा रही है।

बर्फबारी होने के चलते मार्ग अवरूद्ध हो गया था, लेकिन फोर वाई फोर वाहनों के लिए मार्ग खुला है। अब तक पर्यटक सोलंगनाला से आगे नहीं जा पा रहे थे। सीमा सडक़ संगठन ने कड़ी मशक्त के साथ केलांग-मनाली नेशनल हाई-वे बहाल कर दिया था।

हालांकि बीते दिनों सडक़ सिर्फ आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोगों के लिए ही बहाल की गई थी। खैर, अब पर्यटकों को भी अटल टनल की ओर जाने की अनुमति फोर वाई फोर वाहनों से दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0