Budget 2026 पर बोले लखनपाल, ‘विकसित भारत’ को गति

बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बजट 2026-27 को विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। कहा- यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हित में है।

Feb 12, 2026 - 20:27
 0  36
Budget 2026 पर बोले लखनपाल, ‘विकसित भारत’ को गति

अनिल कपलेश, बड़सर ।
केंद्र सरकार के बजट 2026-27 को लेकर बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आम जनता के सामने बजट की प्रमुख विशेषताओं को रखा। उन्होंने इसे “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करने वाला बजट बताया। विधायक ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

लखनपाल ने कहा कि बजट 2026-27 देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक समावेशन की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा। उनके अनुसार, यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक मंच पर और मजबूत स्थिति में स्थापित करेगा।

बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बजट 2026-27 को विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0