झारखंड पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर विश्राम किया । शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेंगे। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होगा।
What's Your Reaction?






