भोरंज में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे से सिरिंज व नशा बरामद

हमीरपुर के भोरंज में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे से खून से सनी सिरिंज व नशीला पदार्थ बरामद, ओवरडोज से मौत की आशंका।

Feb 6, 2026 - 19:30
 0  45
भोरंज में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे से सिरिंज व नशा बरामद

भोरंज (हमीरपुर)।  पुलिस थाना भोरंज के तहत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि नाक से खून बह रहा था। वहीं, कमरे से खून से सनी एक प्रयोग की हुई सिरिंज और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, जिससे सिंथेटिक नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और इसी कारण परिजन पहले ही उसे परिवार की संपत्ति से बेदखल कर चुके थे। वह घर में अलग-थलग रह रहा था और परिजनों से बातचीत भी नहीं करता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0