कांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में बांटे लड्डू

कांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राजीव भारद्वाज और सुधीर शर्मा की जीत पर लड्डू बांटे और आतिशबाजी की। पवन काजल की रणनीति को जीत का श्रेय दिया गया।

Jun 5, 2024 - 21:51
 0  234
कांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में बांटे लड्डू

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

लोकसभा चुनाव दौरान कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर राजीव भारद्वाज की रिकार्ड मतों से जीत और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में सुधीर शर्मा की जीत पर कांगड़ा शहर में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजियां फोड़कर जीत का 

जश्न मनाया। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूरे प्रदेश में भाजपा को मिली सबसे ज्यादा बढ़त का श्रेय स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल की कार्यशैली को दिया। सोनी ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र और धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव के प्रभारी रहे पवन काजल की चाणक्य नीति के चलते ही भाजपा रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने में सफल रही है। उन्होंने कहा शीघ्र ही मंडल भाजपा कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक पवन काजल को सम्मानित करेगी। इस मौके पर जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश महेशी, राकेश मेहरा, चंपा भारद्वाज, रेखा बीडीसी अध्यक्ष बबीता संधू, तिलक सोनी, मोहित सैनी, अंकुश, शंकर, मनीष त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0