हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए भाजपा की तयारी शुरू 

भाजपा हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए मेगा प्लान पर काम करने वाली है।

Feb 5, 2024 - 12:33
 0  180
हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए भाजपा की तयारी शुरू 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

भाजपा हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए मेगा प्लान पर काम करने वाली है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार करीब दस फीसदी से अधिक वोटों को बढ़ाने के लक्ष्य पर काम किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने करीब एक दर्जन से अधिक वर्गों पर विशेष फोक्स करने का प्लान तैयार किया है। विधानसभा चुनावों में मात्र 0.9 फीसदी मत प्रतिशतता से पिछड़ी भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 10 फीसदी मत प्रतिशतता बढ़ाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए प्रदेश के चुनिंदा 120 नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ अढ़ाई घंटे मंथन किया। पार्टी के साथ नए एवं प्रभावशाली लोगों को जोड़ कर आने वाले दिनों में भाजपा एक बड़ा अभियान चलाने वाली है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को प्रदेश भाजपा की राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों को चुनावी पाठ पढ़ाया।जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कई अहम पहलुओं पर नेताओं को टिप्स दिए। इन बिंदुओं को आने वाले दिनों में प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से आम कार्यकर्ता तक पहुंचाया जाएगा। नड्डा ने प्रदेश भाजपा को आने वाले दिनों में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी संपर्क जैसे विभिन्न अभियानों को आम जनता तक ले जाने के टिप्स दिए। इस दौरान प्रदेश के चुनिंदा 120 लोगों को लोकसभा का सियासी पाठ पढ़ाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0