रिलीज के 8वे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, अब तक की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 8वें दिन भी शानदार कमाई, अब तक 235 करोड़ के करीब कलेक्शन।

Feb 1, 2026 - 12:02
 0  63
रिलीज के 8वे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, अब तक की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है। फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही थी और फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। (Border 2 Box Office Collection) अब बॉर्डर 2 दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। बॉर्डर 2 ने दूसरे शुक्रवार को भी शानदार कलेक्शन किया है।

7 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने की कितनी कमाई?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 54.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म के लिए चौथा दिन भी काफी ज्यादा धमाकेदार रहा और फिल्म ने 59 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पांचवें दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपए रही। छठे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपए कमाए और इसके सातवें दिन का कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म की पहले हफ्ते की यानी 7 दिनों की कुल कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपए रही।

‘बॉर्डर 2’ ने 8ठे दिन की कितनी कमाई?

 बात करें फिल्म के रिलीज के आठवें दिन की यानी की दूसरे शुक्रवार की तो ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे (Border 2 Box Office Collection Day 8) शुक्रवार को यानी रिलीज के 8वें दिन इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया हैं।

‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने दमदार रोल प्ले किया है। फिल्म में फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राधा सोनम बाजवा है। ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0