ब्राह्मण सभा सुंदरनगर: कार्यकारिणी की घोषणा, जितेंद्र विशिष्ठ बने मुख्य संरक्षक
रविवार को ब्राह्मण सभा सुंदरनगर की बैठक प्रधान राकेश कौल की अध्यक्षता में आयोजित हुई

रोहित कौशल। सुंदरनगर
रविवार को ब्राह्मण सभा सुंदरनगर की बैठक प्रधान राकेश कौल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पिछले दो दशकों से अधिक समय तक सभा के प्रधान रहे जितेंद्र विशिष्ठ को सभा का मुख्य संरक्षक बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की गईं:
वरिष्ठ उपप्रधान: दुर्गा प्रसाद शर्मा
उपप्रधान: बलिभद्र शर्मा
महासचिव: नागेंद्र शर्मा
सचिव: जोगेंद्र शर्मा
संगठन सचिव: दिनेश शर्मा
प्रेस सचिव: लीलाधर शर्मा
कोषाध्यक्ष: वेद विशिष्ठ
मुख्य सलाहकार: दुर्गा दास
इसके अलावा, कमल शर्मा, रवींद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नेत्रा शर्मा, विनोद शर्मा, लता शर्मा, संजीव शर्मा, प्रेम शर्मा, और विशाल खजूरिया को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान, बलिभद्र शर्मा, दुर्गादास शर्मा, और दुर्गा प्रसाद शर्मा ने ब्राह्मण सभा सुंदरनगर के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह सभा ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
प्रधान राकेश कौल ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाई जाएगी। साथ ही, संगठन की सदस्यता बढ़ाने और उसे और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।
मुख्य संरक्षक जितेंद्र विशिष्ठ ने नवनिर्वाचित प्रधान राकेश कौल और समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी और आश्वस्त किया कि ब्राह्मण सभा की ओर से सभी आयोजनों को पहले की तरह समय-समय पर आयोजित किया जाएगा।
What's Your Reaction?






