कार चालक ने मारी ट्रक को टक्कर, घायल अवस्था में टांडा किया रेफर

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अम्ब मार्ग पर शहर के साथ सटे मानपुल गांव में वीरवार देर रात ट्रक के पीछे टक्कर मार देने से कार चालक बुरी तरह घायल हो गया।

Mar 15, 2024 - 19:26
 0  216
कार चालक ने मारी ट्रक को टक्कर, घायल अवस्था में टांडा किया रेफर

रूहानी नरयाल। नादौन

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अम्ब मार्ग पर शहर के साथ सटे मानपुल गांव में वीरवार देर रात ट्रक के पीछे टक्कर मार देने से कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एमजेड 01 एक्स 2563 का चालक शमशेर सिंह निवासी गांव खाड़ोल प्रागपुर मानपुल के निकट सड़क पर आगे चल रहा था। इसी दौरान कार नंबर एचपी 55 बी 6061 के चालक मनीष कुमार निवासी गांव कलूर ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे मनीष बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में लोगों ने उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे टांडा रेफर कर दिया गया। यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0