शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा हेतु लगेेंगे सीसीटीवी कैमरा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने  महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं हिंसा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। आयोग ने इन पर सभी हितधारकों से इसके लिए सुझाव मांगे हैं। यूजीसी के दिशा -निर्देशों में कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा सभी के लिए सर्वोपरि है

Mar 25, 2024 - 18:24
 0  216
शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा हेतु लगेेंगे सीसीटीवी कैमरा

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने  महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं हिंसा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। आयोग ने इन पर सभी हितधारकों से इसके लिए सुझाव मांगे हैं। यूजीसी के दिशा -निर्देशों में कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा सभी के लिए सर्वोपरि है। ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों में सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से सुसज्जित होने चाहिए। उच्च शिक्षण संस्थानों में परिसर के सुरक्षित होने से महिलाओं की सहभागिता मजबूत होगी। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं के लिए स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना चाहिए, जिसमें आराम कक्ष, 24 घंटे जलापूर्ति, साबुन, ढके हुए कूड़ेदान, सैनिटरी वेंडिंग मशीन आदि शामिल हैं।


छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित परिवहन, कालेज आने जाने वाले रास्तों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था एवं फीडर बसों की सुविधा होनी चाहिए। विश्वसनीय सुरक्षा फर्म से पर्याप्त संख्या में महिला सुरक्षा गार्डों को रखा जाना चाहिए।  छात्रों की सुरक्षा के लिए परिसर के चारों ओर चारदीवारी की व्यवस्था महत्त्वपूर्ण होती है और इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। शैक्षणिक संस्थान के परिसरों में सडक़ों, पुस्तकालयों, गलियारा, खेल के मैदान, पार्क, प्रयोगशालाओं, पार्किंग क्षेत्रों आदि में सीसीटीवी कैमरा का उचित प्रबंध होना चाहिए और यह केंद्रीयकृत निगरानी व्यवस्था से जुड़ा होना चाहिए। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक कालेज, विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति गठित की जाए। यह समिति शिकायत निस्तारण एवं रोकथाम के लिये काम करेगी और छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों से जुड़ी यौन उत्पीडऩ की सभी शिकायतों पर विचार करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0