मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सभी टीमों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Mar 4, 2024 - 17:37
 0  387
मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप को दिखाई हरी झंडी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सभी टीमों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सतलुज नदी में आयोजित यह प्रतियोगिता 4 से 9 मार्च तक चलेगी, जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, ईरान, इराक, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान तथा इंडोनेशिया सहित 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है। पर्यटन से हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र की संरचना को मजबूत कर राज्यों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन सब प्रयासों से ही एक वर्ष में 5 करोड़ पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल, मुख्य संसदीय सचिव मोहनलाल ब्राकटा, विधायक हरीश जनार्था, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, कांग्रेस के नेता सतपाल रायजादा, और सुरेंद्र मनकोटिया, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उद्यायन मानसी सहाय ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0