बल्क ड्रग पार्क में भ्रष्टाचार के रास्ते तलाश रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार बल्क ड्रग पार्क में भी सरकार भ्रष्टाचार के रास्ते तलाश रही है।

Jul 31, 2024 - 19:04
 0  378
बल्क ड्रग पार्क में भ्रष्टाचार के रास्ते तलाश रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार बल्क ड्रग पार्क में भी सरकार भ्रष्टाचार के रास्ते तलाश रही है। इससे प्रदेश का बहुत बड़ा नुक़सान होगा। सुक्खू सरकार सरकार द्वारा बल्क ड्रग पार्क के विकास के लिए दी गई ₹30 करोड़ की धनराशि वापस करने जा रही है। अब सरकार ख़ुद की नियम शर्ते बनाएगी। जिससे अपने लोगों को ही लाभ पहुंचा सके। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दिए गये बल्क ड्रग पार्क प्री-बिडिंग शर्तों में बदलाव करने की बात की जा रही है। यह सब कुछ सिर्फ़ कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने और इस प्रोजैक्ट में अड़ंगा लगाने किए हो रहा है। औद्योगिक परियोजनाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन सुक्खू सरकार की प्राथमिकता ऐसे प्रोजेक्ट में अड़ंगा लगाने की रही है।

अब सरकार बल्क ड्रग पार्क के विकास को प्रभावित करने के हथकंडे अपना रही है। जिससे पूर्व की भाजपा सरकार की इस बड़ी उपलब्धि को धूमिल किया जा सके। बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइसेज पार्क के साथ सरकार वही कर रही है जो पूर्व सरकार की लोकप्रिय हिमकेयर, सहारा, स्वावलंबन, प्राकृतिक खेती जैसी योजनाओं के साथ किया। जिससे यह प्रोजैक्ट्स किसी हाल में पूरा न होने पाएं।  

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को कोई रोज़गार नहीं दे रही है और न ही रोज़गार देने वाली योजनाओं को परवान चढ़ा रही है। अगर बालक ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइसेज पार्क बन जाता तो ₹50 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का निवेश प्रदेश में आता और तीस हज़ार युवाओं को प्रत्यक्ष रोज़गार मिलता और उससे ज़्यादा अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर सृजित होते। प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होती। कर संग्रहण में वृद्धि होती। हिमाचल के ख़ुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता। लेकिन सरकार इन दोनों परियोजनाओं में अड़ंगा लगाने के हर संभव प्रयास कर रही है।

 सरकार को बने डेढ़ साल हो गये लेकिन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाएं सरकार की प्राथमिकता में नहीं रही। जिसके कारण निर्माण कार्य न के बराबर हुआ। डेढ़ साल बाद सरकार को प्री-बिडिंग की शर्तों में बदलाव करने और केंद्र की सहायता लौटाने की याद आई। जबकि तकनीकी रूप से यह बहुत जटिल है। सरकार के इस फ़ैसले की तकनीकी की वजह से अब यह दोनों प्रोजैक्ट्स में और देरी होगी। सरकार का यह फ़ैसला किसी भी तरह प्रदेश के हित में नहीं है। सरकार में जमा लोग इसमें अपना अपना हित देख रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे प्रोजैक्ट्स प्रदेश के आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ होती है। जिनसे रोज़गार के साधन के साथ साथ राजस्व की प्राप्ति भी होती है।

प्रदेश के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र का विकास भी होता है। विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। सरकार को ऐसे मामलों में राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। जिससे भविष्य में भी ऐसे प्रोजैक्ट्स प्रदेश को मिलते रहे और निवेशक आते रहें। सरकार जल्दी से जल्दी बल्क ड्रग पार्क के काम को पूरा करे, जिससे वहां दवाओंऔर ज़रूरी रसायनों का उत्पादन शुरू हो सके और प्रदेश को इस परियोजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0