एक साल में ही हो गई कांग्रेस सरकार की दुर्दशा : जयराम ठाकुर 

आज मंडी के सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की।

Feb 12, 2024 - 18:49
 0  324
एक साल में ही हो गई कांग्रेस सरकार की दुर्दशा : जयराम ठाकुर 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल 

आज मंडी के सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। इस दौरान वार्षिक कार्यक्रम में सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवाओं और युवतियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और अपने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। सराज की पारंपरिक फागली को उन्होंने मंच पर दिखाया। इस दौरान नाटी भी डाली गई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जयराम ठाकुर ने सम्मानित भी किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश में अभी जो बजट सत्र शुरू होने जा रहा है उसके लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ सदन में प्रदेश सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दुर्दशा हो गई है। आज प्रदेश में विकास के सभी काम ठप्प पड़े हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 14 महीने में 14 हजार करोड़ का ऋण ले लिया और अगले महीने कर्मचारियों को पगार देने के लिए इनके कोष में पैसा नहीं है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क़तर में फांसी की सज़ा पाए पूर्व नौसैनिकों की सज़ा को माफ़ कर दिया गया। सभी पूर्व नौसैनिक भारत आ गये हैं। सभी नौसैनिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के निजी प्रयासों से हमारा जीवन बच पाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि क़तर द्वारा पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में भारत के बढ़ते बढ़ते प्रभावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार्यता का ही परिणाम है।

 जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में दम है इसलिए पूर्व की यूपीए सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया। पूर्व सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी उसका सारा कच्चा चिट्ठा देश के समक्ष रखा है। आज देश को मोदी जी ने कुशल नेतृत्व देकर बदहाली के दौर से बाहर निकाला है। देश विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है और विश्व मानचित्र पर देश को एक अलग पहचान मिली है। आज देश यह अनुभव कर रहा है कि मोदी जी का यह नेतृत्व इसी तरह से निरंतर मिलता रहे ताकि देश पूरी दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरे।

इस कार्यक्रम में भरमौर के विधायक डॉ जनकराज, वशिष्ट अतिथि सूरजमनी, स्थानीय पार्षद सोमेश उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर, सराज भाजपा नेता टेक सिंह, सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष चमन मेहता सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0