कांग्रेस नेता संतोष संधू की पत्नी नीलम संधू का निधन, नादौन में शोक की लहर
जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं नगर पंचायत नादौन के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष संधू की धर्मपत्नी नीलम संधू का 61 वर्ष की आयु में निधन हो जाने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं नगर पंचायत नादौन के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष संधू की धर्मपत्नी नीलम संधू का 61 वर्ष की आयु में निधन हो जाने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार देर शाम नीलम संधू ने शहर के वार्ड एक में स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग उनके घर शोक प्रकट करने पहुंच गए। संतोष संधू के पुत्र एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मोंटी संधू ने बताया कि उनकी माता काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं। वीरवार को सैकड़ों नम आंखों ने नीलम संधू को मोक्ष धाम नादौन पर अंतिम विदाई दी। मोंटी संधू ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं नेताओं के अतिरिक्त स्थानीय लोग तया अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। नीलम अपने पीछे पति, बेटा और बेटी छोड़ गई हैं। नीलम संधू के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0