कल्लर जलाड़ी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी, अदिति-रोहित बने विनर

नादौन के डीडीएम साई कॉलेज कल्लर जलाड़ी में बीएड फ्रेशर पार्टी आयोजित। अदिति गुलेरिया मिस फ्रेशर व रोहित बने मिस्टर फ्रेशर।

Feb 13, 2026 - 18:53
 0  117
कल्लर जलाड़ी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी, अदिति-रोहित बने विनर

नादौन । डीडीएम साई शिक्षण महाविद्यालय कल्लर जलाडी में बी एड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल व प्राचार्य डॉ ओ पी भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को एक आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में समर्पण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

 कार्यक्रम में बी एड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों को टाइटल लगाकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साह मय बना दिया। नव प्रवेशी विद्यार्थियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मिस्टर पर्सनालिटी गौरव, मिस पर्सनालिटी सची शर्मा इसके साथ मिस्टर फ्रेशर रोहित व मिस फ्रेशर के लिए अदिति गुलेरिया को चुना गया। अंत में विभाग अध्यक्ष ने आयोजन समिति और विद्यार्थियों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0