उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ उपमंडल कांगड़ा इकाई का हुआ गठन
उपायुक्त कार्यालय निर्देशानुसार संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ उपमंडल कांगड़ा इकाई का आज गठन हुआ।
सुमन महाशा। कांगड़ा
उपायुक्त कार्यालय निर्देशानुसार संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ उपमंडल कांगड़ा इकाई का आज गठन हुआ।
उपमंडल स्तरीय कर्मचारी संघ इकाई के गठन को चुनाव प्रक्रिया द्वारा संपन्न किया गया जिसमें संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा के कर्मचारियों ने भाग लिया। संगठन के सभी पदाधिकारी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया जिसमें वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार अध्यक्ष, वरिष्ठ सहायक संजय कुमार महासचिव, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सुभाष चंद उपाध्यक्ष, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सुदेश कुमारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट मीनाक्षी कोषाध्यक्ष, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कमल चौधरी प्रेस सचिव और राजेंद्र कुमार सहायक सचिव बनाए गए।
चुनाव से पूर्व पुरानी कार्यकारिणी को उपायुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार भंग किया गया और उसके उपरांत नई इकाई गठन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0