धर्मशाला में कांग्रेस को बड़ा झटका! 50 परिवारों ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

धर्मशाला में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां टीका बणी के 50 परिवारों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। विधायक सुधीर शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Apr 19, 2026 - 21:10
Apr 19, 2026 - 21:09
 0  135
धर्मशाला में कांग्रेस को बड़ा झटका! 50 परिवारों ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल
धर्मशाला में कांग्रेस को बड़ा झटका! 50 परिवारों ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

Videos

View All
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले

धर्मशाला।

धर्मशाला में कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब टीका बणी क्षेत्र के करीब 50 परिवारों ने एक साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। सभी परिवार भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के रक्कड़ स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

इन परिवारों में बड़ी संख्या युवाओं की रही। इस दौरान लोगों ने कहा कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं है और कुछ चुनिंदा लोगों की “मतलबी जुंडली” पार्टी को चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में विजन की कमी है और मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

इस मौके पर सुधीर शर्मा ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर देशभर में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर प्रदेश में व्यवस्था का पतन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला के कई विकास कार्यों को रोक दिया गया है और जनता पहले ही कांग्रेस को सबक सिखा चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता और कर्मचारियों को परेशान किया है, जिसके कारण लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में ईमानदार और मेहनती प्रतिनिधियों को चुनने की अपील भी की।

इस दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में भानु (जिला युवा वाल्मीकि सभा अध्यक्ष), परमजीत सिंह (मुख्य प्रभारी अखिल भारतीय वाल्मीकि सभा), दीपक अटवाल, रजत भाटिया, निकिता, सिमरन, काजल, आदर्श, अभय, प्रशांत, अभिषेक जैन, राहुल, विनायक, अंशुल, आयुष, कार्तिक, दिनेश कुमार, मोहबत सिंह, जतिन भाटिया, रिश्व भाटिया, सिंधु चौधरी, शुभम, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजोत, अमन, सनी, जस्सी, पीयूष, गुरनूर, विशाल, मास्टर रमेश, निशांत, प्रियांश, शरद बांबा, सूरज छेत्री, शिवम, दीपक, मनोज भाटिया, रोहित छेत्री, राहुल कनोरिया, सुशील जैन, अजय और राजकुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0