लोकतंत्र के उत्सव को तैयार धर्मशाला, चुनाव आयोग के प्रबंध पूरे

मुनीश धीमान। धर्मशाला जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के मतदाता लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। 1 जून को होने वाले मतदान के लिए यहां के लोग सांसद के साथ-साथ विधायक के लिए भी वोट डालेंगे।

May 31, 2024 - 23:01
 0  153
लोकतंत्र के उत्सव को तैयार धर्मशाला, चुनाव आयोग के प्रबंध पूरे
धर्मशाला इलेक्शन प्रेपरेशन
लोकतंत्र के उत्सव को तैयार धर्मशाला, चुनाव आयोग के प्रबंध पूरे

Videos

View All
बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला।

1 जून को 86 हजार से अधिक मतदाता डालेंगे वोट, चुनेंगे सांसद और विधायक

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

 जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के मतदाता लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। 1 जून को होने वाले मतदान के लिए यहां के लोग सांसद के साथ-साथ विधायक के लिए भी वोट डालेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर धर्मशाला में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।

 

86 हजार से अधिक हैं मतदाता

संजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 86 हजार 603 मतदाता हैं। इनमें 42 हजार 758 महिला और 43 हजार 845 पुरुष वोटर हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में से सर्विस वोटर की संख्या 961 है। पहली बार वोट डालने वाले 18 से 19 वर्ष के युवाओं की संख्या 1872 है। 517 दिव्यांग तथा 1039 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र के बड़ोल-3 पोलिंग स्टेशन में सर्वाधिक 1405 मतदाता हैं।

 

91 मतदान केंद्रों में डलेंगे वोट

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 90 सामान्य और एक क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। 54-मंदल मतदान केंद्र को क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की श्रेणी में रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 47 स्थानों और 63 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में चार आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें चीलगाड़ी, सिविल लाइंस, दाड़ी-3 और योल-2 शामिल हैं।

 

546 कर्मचारी करवाएंगे वोट, 186 जवान देखेंगे सुरक्षा व्यवस्था

संजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 546 कर्मचारी मतदान करवाएंगे। वहीं 186 जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव एक साथ होने के कारण प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में 6 कर्मचारी मतदान करवाएंगे। इनमें तीन कर्मचारी लोकसभा और तीन कर्मचारी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डलवाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक सामान्य पोलिंग स्टेशन पर दो सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे जबकि क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन पर 6 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

 

दो मतदान केंद्रों पर महिला कर्मी करवाएंगी वोट, एक-एक दिव्यांग और युवा संचालित मतदान केंद्र

संजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में दो पोलिंग स्टेशनों, 9-धर्मशाला-4 और 10-डिपो बाजार में महिला कर्मचारियों द्वारा वोट डलवाया जाएगा। वहीं 25-दाड़ी-3 दिव्यांग और 24-दाड़ी-2 पोलिंग स्टेशन पूरी तरह युवा संचालित होंगे। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0