गौना करौर स्कूल ने गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मारी बाजी

गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में गोना करौर स्कूल ने दो प्रथम स्थान झटके हैं।

Feb 15, 2025 - 21:18
 0  198
गौना करौर स्कूल ने गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मारी बाजी

रूहानी नरयाल। नादौन 

गणित व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में गोना करौर स्कूल ने दो प्रथम स्थान झटके हैं। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत करवाई गई प्रतियोगिताओं में गणित प्रतियोगिता में 6 में से तीन स्थान हासिल किए तथा साइंस मॉडल प्रतियोगिता में एक स्थान प्राप्त किया। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पी एम श्री विद्यालय बदारन में करवाई गई। जिसकी अध्यक्षता एस डी एम नादौन, डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन नवीन शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ हरदीप ठाकुर ने की। इस प्रतियोगिता में नादौन ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों को बुलाया गया था। गौना करौर विद्यालय ने गणित में 7 मॉडल प्रदर्शित किए। गणित के ये मॉडल एलिमेंट्री और सेकेंडरी बिंग द्वारा प्रदर्शित किए गए। जिसमें गणित के मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। यह प्रतियोगिता एयरटेल फाउंडेशन और पी एम श्री स्कूल बदारन द्वारा करवाई गई । राष्ट्रीय पुरस्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों को नई नई चीजों के बारे में बताया जाता है। आर ए ए एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करना और सीखने को मनोरंजक बनाना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से गणित प्रदर्शनियां लगाई गई। इन कार्यक्रमों से बच्चों की छुपी प्रतिभा वाहर आती है। गौना करौर विद्यालय के बच्चों ने अपने अपने मॉडलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सभी को अचंभित किया । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रभारी डॉ सुरेश कुमार प्रवक्ता गणित तथा टीजीटी किरण बाला ने बच्चों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह ने कहा की ऐसी बातें बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं। सभी बच्चों को इस मॉडल प्रतियोगिता से सीख कर आगे बढ़ाने के लिए अपने आप को प्रेरित करना चाहिए । जिस तरह से हमारे विद्यालय के चार बच्चे इस प्रतियोगिता में अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है सभी बच्चों को इससे सीख लेकर आगे बढ़ाना चाहिए। स्कूल पहुंचने पर एस एम सी प्रधान तरसेम लाल ने भी बच्चों उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0