गाजा में इजराइली गोलीबारी, बच्चों समेत 24 फलस्तीनी मारे गए

गाजा पट्टी में इजराइली गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं समेत 24 फलस्तीनी मारे गए। युद्धविराम के बावजूद हमले जारी।

Feb 5, 2026 - 16:15
 0  45
गाजा में इजराइली गोलीबारी, बच्चों समेत 24 फलस्तीनी मारे गए

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी) । गाजा में इजराइली गोलीबारी में कम से कम 24 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं, इजराइल का कहना है कि आतंकियों की तरफ से की गई गोलीबारी में उसका एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसने जवाबी कार्रवाई की। साथ ही इजराइल ने कहा कि उसकी कार्रवाई में तीन शीर्ष चरमपंथी और कुछ ऐसे लोग मारे गए जो उसकी सेना के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

घातक इजराइली हमलों ने 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम का बार बार उल्लंघन किया है। फलस्तीनी नागरिकों की बढ़ती मौतों के बीच गाजा के लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो युद्ध थमा ही नहीं है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बुधवार को मारे गए फलस्तीनियों में कम से कम पांच बच्चे, सात महिलाएं और ड्यूटी पर तैनात एक पैरामेडिक शामिल है। गाज़ा सिटी के शिफ़ा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सलमिया ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गाज़ा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ़ जनसंहार जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0