बिझड़ी के ढटवाल क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग के उप मण्डल को मंजूरी मिलना क्षेत्र को बड़ी सौगात :पवन कालिया
पवन कालिया ने संयुक्त ब्यान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो कहा वो किया मात्र एक मास के भीतर ढटवाल क्षेत्र के बिझड़ी में लोकनिर्माण विभाग का उप मण्डल दे दिया।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
पवन कालिया ने संयुक्त ब्यान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो कहा वो किया मात्र एक मास के भीतर ढटवाल क्षेत्र के बिझड़ी में लोकनिर्माण विभाग का उप मण्डल दे दिया। ढटवाल क्षेत्र को यह एक बड़ी सौगात है। बड़सर विधायक आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री हमारी सुनते नहीं हैं। जबकि बड़सर क्षेत्र में अभी तक सारे विभागों में करोडों में सबसे ज़्यादा बजट का प्राभधान है। इस राशि के काम उनके कहने से ही हो रहे थे। चार सौ के लगभग स्थान्तर इनके कहने से हुए। लेकिन साजिश के तहत सरकार बनने के बाद से ही बड़सर में काँग्रेस कार्यकर्त्तों व पदाधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा था और ज़्यादातर काम कांग्रेस विरोधियों के किये जा रहे थे। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ता जिनमें पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा,नितिन शर्मा,प्रदेश सचिब काँग्रेस कमल पठानियाँ, सर्मिला पटियाल, उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल, विपन ढटवालिया, संजय शर्मा,रूबल ठाकुर बड़सर एनएसयूआई, युबा नेता अरविंद बन्याल बणी,पूर्ब ज़िला परिषद सुभाष ढटवालिया,बीडीसी डैनी जस्बाल,पूर्ब ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह,सचिन भाटिया, सुनील खरियाल,पूर्ब प्रधान निक्का राम,देबदत्तशर्मा, रमन,संजय शर्मा, जिला परिषद मीना कुमारी,अरविंद कौर डोगरा,प्रधान सैलजा बन्याल,पूर्ब प्रधान उमा शर्मा,पूर्ब वीडीसी रेखा,मीराँ कालिया,पूर्व प्रधान पूनम सठवीं,पूर्ब प्रधान धर्म सिंह,डी एस जस्बाल,पूर्व वडीसी सुरजीत सिंह,रबीकुमार,जगतराम लाहड़ी,वार्ड पँच राकेश फौजी,अतुल विज,दीपक शर्मा,पवन शर्मा,पूर्ब प्रधान सतीश सोनी, प्रधान संजय शर्मा, परमजीत ढटवालिया,प्रधान विजय धीमान,राजेश शर्मा,राजेश बन्याल,जगदीश चन्द्र,कुलदीप सिंह,विसनदास आदि सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के साथ काँग्रेस स्थिर है। सबने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल के सभी फैसलों की सराहना करते हुए बिझड़ी में दिये लोकनिर्माण बिभाग के उपमण्डल का दफतर खोलने पर जिससे ढटवाल क्षेत्र की लगभग चौबीस पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस कार्य के लिए सभी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।
What's Your Reaction?






