घेरा हादसे के बाद एक्शन में विधायक! पीड़ित परिवारों को तुरंत दी आर्थिक सहायता, भावुक कर देने वाली तस्वीर

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया घेरा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2.25 लाख रुपये और घायल के इलाज के लिए 25 हजार रुपये दिए।

Apr 12, 2026 - 19:07
 0  18
घेरा हादसे के बाद एक्शन में विधायक! पीड़ित परिवारों को तुरंत दी आर्थिक सहायता, भावुक कर देने वाली तस्वीर
घेरा हादसे के बाद एक्शन में विधायक! पीड़ित परिवारों को तुरंत दी आर्थिक सहायता, भावुक कर देने वाली तस्वीर

विशाल वर्मा। शाहपुर

शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया हाल ही में घेरा में हुए भीषण हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दर्दनाक हादसे में अध्यापक कर्ण बहादुर (40), करीना (18) और निशा देवी की असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विधायक ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

घायलों के बेहतर उपचार को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के चिकित्सकों से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए विधायक ने उपचाराधीन अशोक कुमार के परिवार को तुरंत 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को कुल 2.25 लाख रुपये की सहायता राशि देकर सहयोग का संदेश दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0