व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था बर्बाद करना बंद करे सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने क्रस्ना लैब द्वारा प्रदेश भर में जाँच के काम बंद करने पर राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पहले से चल रही व्यवस्थाओं का कबाड़ा कर दिया गया है।

Jan 10, 2024 - 17:10
 0  369
व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था बर्बाद करना बंद करे सरकार : जयराम ठाकुर

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने क्रस्ना लैब द्वारा प्रदेश भर में जाँच के काम बंद करने पर राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पहले से चल रही व्यवस्थाओं का कबाड़ा कर दिया गया है। पैसा बाक़ी रहने के कारण अस्पतालों में होने वाली नियमित जाँचे रोक दी गई हैं। कंपनियां अपने बकाए पैसे की माँग कर रही हैं। सरकार सो रही है और बीमार लोगों को दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बिना जाँच के इलाज कैसे होगा? सरकार को इस बात का की जानकारी होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से जाँच सुविधाओं को तुरंत बहाल करवाने की माँग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह की लापरवाही बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही सत्ता झूठ बोल कर हासिल की है तो लेकिन उसे चलाने में सरकार गंभीरता दिखाए तो बेहतर रहेगा। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कभी पैसा न देने के कारण लोगों के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं तो कभी इलाज नहीं हो रहा है। सरकार की उदासीनता के कारण मरीज़ों की डायलिसिस बंद कर दी जा रही हैं तो कभी ऑक्सीजन प्लांट बंद कर दिए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे नहीं चलेंगी। सरकार ज़िम्मेदारी से काम करे। सरकार प्रदेशवासियों को बताए कि आख़िर ऐसी नौबत क्यों आई। इसके अलावा हिमकेयर का पैसा भी सरकार द्वारा नहीं दिया गया है। अगर सरकार इसी ढर्रे पर चलती रही तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को गंभीरता से ले क्योंकि जान बहुत क़ीमती होती है। 

सदन के अंदर आगाह करने के बाद भी सोई रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष कहा कि यह सभी मुद्दे सदन में उठाए गए थे और सरकार को आगाह किया था कि सरकार जिस ढर्रे पर चल रही है आने वाले दिनों में लोगों को इलाज लिए भटकना पड़ेगा। हमने कहा भी था कि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ हम खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सरकार की तरफ़ से हमें आश्वस्त भी किया गया था कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू ढंग से चलती रहेगी। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही संस्थाओं के भुगतान किए जाएंगे। इसके बाद भी ऐसी नौबत आ रही है। इससे यह साफ़ है कि सरकार प्रदेश के लोगों के न स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और न ही विकास और सुविधाओं को लेकर। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार अपना रवैया बदले और अपनी जिम्मदारियों को समझे नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0