हमीरपुर में जाली नोट गैंग पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
हमीरपुर पुलिस ने जाली करंसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। 200 और 500 के नकली नोट बरामद।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
हमीरपुर सदर पुलिस ने जाली करंसी मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिलासपुर में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। आरोपी कथित तौर पर वहां जाली नोट चलाने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 200 और 500 रुपये के कई नकली नोट बरामद किए हैं।
बुजुर्ग दुकानदार से ठगी के बाद खुला मामला
इस मामले की जांच 10 अप्रैल को लोहारड़ा बाईपास क्षेत्र में एक बुजुर्ग दुकानदार से ठगी की शिकायत के बाद शुरू हुई थी। आरोपियों ने उसे जाली नोट देकर ठगा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं और लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल होने की आशंका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0