अप्रैल में ही तपने लगा हिमाचल, ऊना 41°C पार

हिमाचल में अप्रैल में ही गर्मी का कहर, ऊना में 41.4°C तापमान। कई जिलों में हीटवेव जैसे हालात, मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया।

Apr 25, 2026 - 10:53
 0  90
अप्रैल में ही तपने लगा हिमाचल, ऊना 41°C पार

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला 
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल माह के दौरान ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। राज्य के कई मैदानी क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू में दोपहर के समय गर्म हवाएं चलीं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

राज्य के छह जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कांगड़ा में 37.2, सुंदरनगर में 36.3, बरठीं में 35.7, मंडी में 36.2 और नाहन में 35.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं भुंतर में 34.5, धर्मशाला में 33.1, सोलन में 33.5, शिमला में 27.2, मनाली में 26.8 और कल्पा में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में तेज हवाएं और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं 26 और 27 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि 28 से 30 अप्रैल के बीच फिर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

शुक्रवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में पारा 41.4 डिग्री तक पहुंचने से बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोगों का दिन में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0