पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, 21 अप्रैल के आसपास हो सकती है घोषणा
हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 21 अप्रैल के आसपास शेड्यूल जारी होने की संभावना, 31 मई तक पूरी होगी प्रक्रिया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
राज्य में आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है और संभावना है कि 21 अप्रैल के आसपास चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
इस संबंध में आयोग ने 16 अप्रैल को एक अहम बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता अनिल खाची करेंगे। बैठक में चुनावी शेड्यूल को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया—नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना—को पूरा करने में लगभग 30 दिन का समय लगता है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार आयोग का लक्ष्य 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करना है। ऐसे में पहले चरण का मतदान 20 या 21 मई के आसपास कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक चुनाव कार्यक्रम जारी करना आवश्यक माना जा रहा है।
जैसे ही चुनाव शेड्यूल घोषित होगा, प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके तहत नई सरकारी घोषणाओं और विकास कार्यों पर अस्थायी रोक लग जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0