हिमाचल पशु मित्र भर्ती 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ लगा रही महिला गिरी, Video Viral होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

मंडी में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 25 किलो बोरी उठाकर दौड़ती महिला गिर गई। वीडियो वायरल होते ही भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल।

Feb 11, 2026 - 16:07
 0  36
हिमाचल पशु मित्र भर्ती 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ लगा रही महिला गिरी, Video Viral होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आई एक तस्वीर ने प्रदेश में बेरोजगारी के आलम और सरकारी सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’ पदों की भर्ती से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने भर्ती मानकों और बेरोजगारी के हालात पर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में महिला अभ्यर्थियों को सिर पर भारी बोरी उठाकर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक महिला संतुलन बिगड़ने से बोरी समेत जमीन पर गिर गई, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद दोबारा उठकर वह परीक्षा पूरी करती नजर आई।

वीडियो देख सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
जानकारी के अनुसार, यह दृश्य मंडी जिले के धर्मपुर स्थित डिग्री कॉलेज मैदान का है, जहां पशु मित्र पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान महिला उम्मीदवारों को लगभग 25 किलो वजन की बोरी उठाकर दौड़ना पड़ा। इसी दौरान एक महिला संतुलन बिगड़ने से बोरी समेत जमीन पर गिर गई, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद दोबारा उठकर परीक्षा पूरी करती नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे बेरोजगार युवाओं की मजबूरी और नौकरी पाने की कठिन राह का प्रतीक बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग भर्ती प्रक्रिया को महिलाओं के लिए अपमानजनक और असुरक्षित बता रहे हैं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0