हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 बजे से पेश करेंगे बजट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को विधानसभा में अपना दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे।

Feb 17, 2024 - 13:30
 0  333
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 बजे से पेश करेंगे बजट

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को विधानसभा में अपना दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे। उनका बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो दो घंटे से ज्यादा लंबी अवधि का हो सकता है। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रखा, जिसमें अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत बताए गए हैं। बजट से ठीक पहले शुक्रवार को विधानसभा में बिना चर्चा के अनुपूरक बजट भी पारित कर दिया गया। इसके अनुसार हिमाचल सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष में बजट से ऊपर 10307 करोड़ अतिरिक्त खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री ने 53413 करोड़ का पहला बजट प्रस्तुत किया था। इसमें अब 10307 करोड़ का अनुपूरक बजट जुड़ गया है। अनुपूरक बजट में राज्य स्कीमों में सरकार ने 7267 करोड़ और केंद्रीय स्कीमों में 3040 करोड़ अतिरिक्त खर्च किए हैं। इसलिए अब यह देखना होगा कि सरकार के दूसरे बजट का आकार कितना रहता है? पिछले बजट में राजस्व घाटा 4704 करोड़ और वित्तीय घाटा 9900 करोड़ अनुमानित किया गया था। नए साल का बजट यह बताएगा कि राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह घाटा कितना बढ़ा है। लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहे इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को वेतन आयोग एरियर और महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का इंतजार है। एरियर के तौर पर ही 10000 करोड़ से ज्यादा का भुगतान राज्य सरकार को करना है। दूसरी तरफ 12 फीसदी डीए देने के लिए भी करीब 1400 करोड़ रुपए चाहिए। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि नए बजट में कांग्रेस की तीन गारंटियों को पूरा किया जाएगा। इसलिए बजट में लोगों को इन गारंटियों के पूरा होने का भी इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0