हिमाचल में 6 दिन बारिश-बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 6 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान। कई जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते तीन, चार और आठ अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं पांच, छह व सात अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। तीन से छह अप्रैल तक कई जिलों में अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तीन व चार अप्रैल को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 16 अप्रैल तक उच्च पहाड़ी व आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य में अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0