हिमाचल में 25-26 अप्रैल को बारिश, येलो अलर्ट
हिमाचल में 25-26 अप्रैल को येलो अलर्ट, कई इलाकों में बारिश के आसार। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी गर्मी, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड कायम।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में धूप बनी रहेगी, लेकिन 25 और 26 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अच्छी धूप निकलने से बड़ी संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होते हुए कोकसर पहुंचे और बर्फ का आनंद लिया।
दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर तेज हो गया है। ऊना सहित निचले जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के करीब 11 क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।
हालांकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी ठंड का असर बना हुआ है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0