नादौन में हिमडेंट फाउंडेशन का चार दिवसीय फ्री डेंटल कैंप, बच्चों को मिली स्वस्थ मुस्कान

नादौन के रा. प्रा. कन्या पाठशाला में हिमडेंट फाउंडेशन ने 28-31 जनवरी तक चार दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया। 43 बच्चों के दांतों का उपचार किया गया और उन्हें दंत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।

Jan 31, 2026 - 16:36
 0  9
नादौन में हिमडेंट फाउंडेशन का चार दिवसीय फ्री डेंटल कैंप, बच्चों को मिली स्वस्थ मुस्कान

ब्यूरो रिपोर्ट। नादौन हिमडेंट फाउंडेशन ने अपने "स्माइलिंग स्कूल प्रोग्राम" के तहत रा. प्रा. कन्या पा. नादौन, ब्लॉक नादौन, जिला हमीरपुर में 28 से 31 जनवरी तक चार दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया।

शिविर का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आदित्य वोहरा ने किया। इस दौरान बच्चों को दंत स्वच्छता के महत्व और दांतों की देखभाल के सरल तरीकों की जानकारी दी गई। कुल 43 बच्चों का विस्तृत दंत परीक्षण किया गया, जिसमें 93 पक्के दांतों का उपचार (फिलिंग) किया गया।

डॉ. वोहरा ने बताया कि बच्चों के पक्के दांतों में अक्सर सड़न पाई जाती है क्योंकि अभिभावकों को इसकी सही जानकारी नहीं होती। इससे बच्चों को दर्द, सूजन और भविष्य में मेडिकल या पैरामिलिट्री सेवाओं में समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर प्रधानाचारिका परमजीत शर्मा और समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हिमडेंट फाउंडेशन की इस पहल ने न केवल बच्चों को तत्काल दंत चिकित्सा लाभ प्रदान किया, बल्कि उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0