स्वतंत्रता दिवस पर सीएम से उम्मीदें: होमगार्ड जवानों ने मांगी स्थायी पॉलिसी और स्वतंत्र कार्य

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से स्वतंत्रता दिवस पर होमगार्ड जवानों के लिए स्थायी पॉलिसी, स्वतंत्र कार्य और समान सुविधाओं की मांग की।

Aug 6, 2025 - 11:16
Aug 6, 2025 - 11:22
 0  117
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम से उम्मीदें: होमगार्ड जवानों ने मांगी स्थायी पॉलिसी और स्वतंत्र कार्य

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

प्रदेश के हजारों होमगार्ड जवानों ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री से अपनी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है।

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट बैठक में 2100 जवानों को तैनाती, होमगार्ड स्थापना दिवस (6 दिसंबर 2024) पर राज्य से बाहर तैनाती पर ₹500 अतिरिक्त दैनिक भत्ता, और महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश देने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के लिए पूरा होमगार्ड परिवार मुख्यमंत्री का आभारी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में होमगार्ड जवानों को अन्य विभागों की तरह स्वतंत्र कार्य सौंपा जाए और एक स्थायी पॉलिसी बनाई जाए, जिसकी मांग वे वर्षों से कर रहे हैं।

जोगिंदर सिंह ने कहा कि होमगार्ड जवान अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के समान प्रदेश की आंतरिक व सीमावर्ती सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहते हैं। इसके बावजूद पिछले छह दशकों से उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान पूरी तरह से प्रशिक्षित और सक्षम हैं, जो औद्योगिक क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और आपात स्थितियों में राज्य व केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प में होमगार्ड जवानों को भी शामिल किया जाए और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0