एचआरटीसी खरीदेगा 100 सिंगल डोर बसें, जारी होंगे टेंडर
हिमाचल में HRTC 100 सिंगल डोर बसें खरीदेगा। ग्रामीण रूट्स पर सेवा बेहतर होगी, टेंडर प्रक्रिया फिर शुरू होगी।
शिमला । हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने बेड़े को मजबूत करने और घाटे में चल रहे ग्रामीण रूटों पर परिवहन सेवा को बनाए रखने के लिए जल्द ही 100 नई सिंगल डोर मिनी-मिडी बसें खरीदेगा। इन बसों की खास बात यह होगी कि इनमें परिचालक नहीं होगा, बल्कि चालक ही टिकट जारी करेगा। इससे परिचालन लागत कम होगी और निगम को सालाना करोड़ों रुपए की बचत होने की उम्मीद है।
इन बसों की खरीद को राज्य मंत्रिमंडल और निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब निगम दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे पहले दो बार टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं, जिनमें अपेक्षित प्रतिस्पर्धा नहीं मिल पाई। हालांकि, टाटा ग्रुप की ओर से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट (ईओआई) सामने आया है। इसके बाद अब फिर से एक बार और बसों की खरीद को लेकर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे जिससे इन बसों की खरीद को लेकर किसी और कंपनी द्वारा भी ईओआई दिखाया जाए। इस बार टेंडर प्रक्रिया के सफल होने की संभावना जताई जा रही है।
जनता को मिलेगा लाभ
इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा बाधित होने से बचेगी और लोगों को नियमित व सुलभ यातायात सुविधा मिलती रहेगी। साथ ही, कम खर्च में सेवा संचालन से निगम को भी आर्थिक संबल मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0