15 घंटों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD ने अगले 15 घंटों में 10 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Feb 16, 2026 - 20:50
 0  36
15 घंटों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 15 घंटों के भीतर उत्तर और मध्य भारत के करीब 10 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

 इसके साथ ही कुछ इलाकों में ठंड और कोहरे का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट
किसानों के लिए ये मौसम थोड़ी मुसीबत बन सकता है . बारिश और तेज हवा की वजह से फसलों को नुकसान का खतरा है, इसलिए किसानों को फसल ढकने और सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। वहीं, आम लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात में ठंड का असर रहेगा. ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0