आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025 देश की सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 'आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025' वर्तमान में हमारे देश की जरूरत है।

Mar 29, 2025 - 19:11
 0  243
आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025 देश की सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी: जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 'आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025' वर्तमान में हमारे देश की जरूरत है। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। जो कि विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ते रहने के लिए बहुत आवश्यक है। लोकसभा में गुरुवार को ‘आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025’ पास कर दिया गया। इसके कानून बनते ही देश की सुरक्षा और विदेशी नागरिकों के आगमन और प्रवास को व्यवस्थित तरीके से मॉनिटर करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत समस्त शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह कानून भारत को अवैध घुसपैठ, अपराध और सुरक्षा खतरों से बचाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था, शिक्षा और वैश्विक पहचान को भी नई दिशा देगा। इस बिल के कानून बनकर लागू हो जाने के बाद अब हर विदेशी नागरिक के प्रवेश, ठहराव और उद्देश्यों का व्यवस्थित और आधुनिक रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिसका प्रत्यक्ष लाभ हिमाचल प्रदेश को होगा। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में इस तरीके के कदम उठाने की सख्त आवश्यकता थी। इस कानून के लागू हो जाने से विदेशी लोगों पर पूरी निगरानी और उनका सहयोग किया जा सकेगा।जो लोग भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने आते हैं, उनका स्वागत होगा, लेकिन जो देश में अशांति फैलाने आते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब हर विदेशी पर 360 डिग्री स्क्रीनिंग 24 मापदंडों पर की जाएगी, जिससे अवैध प्रवासियों और अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। इसका लाभ हिमाचल प्रदेश को भी मिलेगा प्रदेश में जिस तरह से नशा माफिया सर उठा रहा है। नशे के खिलाफ कार्रवाई में जिस तरह से विदेशियों के शामिल होने का मामला सामने आ रहा है, उससे एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम्स से ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सकेगी जो इस तरह के कार्यों में लिप्त रहेंगे। ‘अतिथि देवो भव’ हमारी परंपरा है लेकिन अतिथियों को भी हमारे देश की संस्कृति, मान्यताओं और कानूनों का सम्मान करना होगा, यह सुनिश्चित करने में 'आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025' बहुत मददगार साबित होगा। 

इस बिल में “इमिग्रेशन, वीजा और फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन और ट्रैकिंग” सिस्टम को कानूनी आधार दिया गया है। इससे अवैध रूप से भारत में घुसने वालों और तय समय से ज्यादा रुकने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। देश में अवैध रूप से घुसने और रहने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बिक्रम ठाकुर के नंगल स्थित आवास पहुंच कर उनके पूज्यनीय माता जी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों, सहयोगियों समर्थकों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0