भारतीय सेना ने लॉन्च किया 'संभव' स्मार्टफोन, सुरक्षित बातचीत के लिए 5G तकनीक से लैस
भारतीय सेना ने हाल ही में अपने अधिकारियों के लिए स्मार्टफोन 'संभव' (Secure Army Mobile Bharat Version) इंट्रोड्यूस किया है, जो शारीरिक और तकनीकी दोनों रूपों में सेना की ताकत को और बढ़ाता है।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
भारतीय सेना ने हाल ही में अपने अधिकारियों के लिए स्मार्टफोन 'संभव' (Secure Army Mobile Bharat Version) इंट्रोड्यूस किया है, जो शारीरिक और तकनीकी दोनों रूपों में सेना की ताकत को और बढ़ाता है। यह स्मार्टफोन सेना द्वारा चीन के साथ हुई बातचीत के दौरान इस्तेमाल किया गया था, ताकि बातचीत का पूरा सिस्टम सुरक्षित रखा जा सके।
इस स्मार्टफोन में 'एन सिग्मा' नामक एक ऐप है, जो व्हाट्सएप की तरह काम करता है, लेकिन यह संदेश, दस्तावेज़, फोटो और वीडियो को सुरक्षित रूप से भेजने और साझा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सेना की योजना है कि इस स्मार्टफोन के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी के लीक होने की घटनाओं को रोका जा सके।
लगभग 30,000 सेना अधिकारियों को यह स्मार्टफोन दिया गया है, जो 5G तकनीक पर काम करता है और एयरटेल व जियो जैसे नेटवर्क पर भी कार्य कर सकता है। इसके साथ ही, इसमें विशेष ऐप्स होते हैं जो जरूरी जानकारी को सुरक्षित तरीके से साझा करने में मदद करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0