कैलिफोर्निया में मिला भारतीय छात्र का शव, 6 दिन से लापता था साकेत श्रीनिवासैया
कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला। IIT मद्रास के छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 6 दिन से लापता भारतीय छात्र का शव मिला है। युवक 9 फरवरी से लापता था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन शव मिलने के बाद मामला और गहरा गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत कैसे हुई? उसकी हत्या की गई है या उसके साथ हादसा हुआ है? अमेरिका के सैन फ्रॉन्सिस्को शहर में खुले भारतीय दूतावास ने लापता युवक का शव मिलने की पुष्टि की है।
भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया
भारतीय दूतावास ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद कर लिया है। मुश्किल की घड़ी में हम साकेत के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय दूतावास पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करेंगे। हमारे अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी औपचारिकताएं पूरी करने में और जरूरी सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।
साकेत ने IIT मद्रास से ग्रेजुएशन की थी
भारतीय दूतावास के अनुसार,साकेत श्रीनिवासैया की उम्र 22 साल थी। लंबाई 6 फीट 1 इंच और वजन 75 किलोग्राम है। वह कर्नाटक का रहने वाला था और अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था। IIT मद्रास से ग्रेजुएट के बाद साकेत केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग करने के लिए कैलिफोर्निया गया था। जहां 9 फरवरी 2026 को वह अचानक लापता हो गया। साकेत के रूममेट बनीत सिंह ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर पुलिस को टैग करके उसे ढूंढने में मदद मांगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0