‘वो दिन’ योजना के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा में विद्यार्थियों को दी जानकारी

बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।  इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘वो दिन’ योजना की जानकारी देते बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि किशोरियों तथा महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रकिया है जिससे वे भविष्य में एक सशक्त एवं स्वस्थ मातृत्व प्राप्त कर सकती हैं।

Dec 21, 2023 - 20:59
 0  333
‘वो दिन’ योजना के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा में विद्यार्थियों को दी जानकारी

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल । नादौन
बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
 इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘वो दिन’ योजना की जानकारी देते बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि किशोरियों तथा महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रकिया है जिससे वे भविष्य में एक सशक्त एवं स्वस्थ मातृत्व प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान किशोरियों और महिलाओं को व्यक्तिगत सफाई में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
 शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश भाटिया ने विद्यार्थियों को अनीमिया के लक्षणों, कारणों एवं उपचार तथा पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। हेल्थ काउंसलर इंदिरा चौहान ने भी छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन व स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान कुछ सावधानियां बरतने तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया गया तथा उनकी कई शंकाओं का समाधान किया।
 कार्यक्रम के दौरान चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
 इससे पहले प्रधानाचार्य ने सभी अधिकारियों और वक्ताओं का स्वागत किया तथा शिविर के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0